नेटफ्लिक्स शो हसमुख के निर्माताओं को वकीलों पर टिप्पणी करने के लिए मानहानि नोटिस भेजा

LiveLaw News Network

20 April 2020 1:59 PM GMT

  • नेटफ्लिक्स शो हसमुख के निर्माताओं को वकीलों पर टिप्पणी करने के लिए मानहानि नोटिस भेजा

    दिल्ली के दो वकील अभिषेक भारद्वाज और हार्दिक वशिष्ठ ने नेटफ्लिक्स इंडिया को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें "हसमुख" नामक कॉमेडी शो की स्ट्रीमिंग में वकील समुदाय के लिए अपमानजनक बातें कही गईं हैं।

    नोटिस के अनुसार, भारतीय कॉमेडियन वीर दास द्वारा किए गए शो के सीज़न 1 के एपिसोड नंबर 4 में वकीलों पर "चोर", "बदमाश" और "गुंडे" होने का आरोप लगाया गया है और यहां तक ​​कि वकीलों को "बलात्कारी" कहने की अभद्रता का भी समर्थन किया गया है।"

    नोटिस में कहा गया है कि इन आरोपों को कल्पना के किसी भी खंड द्वारा उचित नहीं ठहराया जा सकता और यह बहुत ही "निंदनीय" है। अधिवक्ताओं ने नेटफ्लिक्स से वकील समुदाय को बदनाम करने वाली सामग्री को तुरंत किसी भी तरीके से हटाने / नष्ट करने का आह्वान किया है।

    उन्होंने आगे नेटफ्लिक्स के साथ साथ शो के कलाकार और प्रसारकों कोसे "बिना शर्त माफी" की मांग की है। ऐसा करने में असफल रहने पर उनके खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    नोटिस में कहा गया कि

    "उक्त कथन अत्यधिक मानहानिकारक हैं और आम जनता की नजर में कानून के पेशे के प्रति अरुचि पैदा करते हैं। कानूनी पेशे को अत्यधिक नुकसान पहुंचाने और लाखों दर्शकों की आंखों में वकीलों की छवि को नुकसान पहुंचाया गया है।"

    नोटिस में यह कहा गया,

    "कानूनी पेशा हमेशा न्याय के प्रशासन का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है। कानून के पेशे के बिना, अदालतें न्याय को कुशलता से संचालित करने और प्रदान करने की स्थिति में नहीं होंगी। वेब पोर्टल पर एक ऑनलाइन टीवी श्रृंखला के माध्यम से भारत की आम जनता के बीच कानूनी पेशेवरों को इस प्रकार बदनाम करने का ऐसा कृत्य स्पष्ट रूप से मानहानि के दायरे में आता है। "

    वकीलों ने कहा कि शो उनके पेशे पर दुर्भावना से "जानबूझकर हमला" किया।

    नोटिस डाउनलोड करने के लिए यहांं क्लिक करेंं



    Next Story