केंद्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की

Sharafat

1 Aug 2022 9:07 PM IST

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट

    इलाहाबाद हाईकोर्ट

    केंद्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति को अधिसूचित किया है।

    एडवोकेट सौरभ श्रीवास्तव और ओम प्रकाश शुक्ला को दो साल की अवधि के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

    कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना इस प्रकार है:

    " "भारत के संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने (1) सौरभ श्रीवास्तव और (2) ओम प्रकाश शुक्ला को इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की कृपा की है। उच्च न्यायालय में उनके कार्यकाल उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा।"

    अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें




    Next Story