सुप्रीम कोर्ट ने यूपी नगर निकाय मतदाता सूची में सुधार की मांग वाली PIL खारिज की
Amir Ahmad
23 Nov 2026 4:12 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका (PIL) खारिज की, जिसमें उत्तर प्रदेश में नगर निकाय मतदाता सूचियों में घर के नंबरों से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को ठीक करने की मांग की गई।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया।
जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि को ठीक कराने का अधिकार व्यक्तिगत होता है। आम तौर पर इसे जनहित याचिका (PIL) के जरिए सामूहिक रूप से नहीं उठाया जा सकता।
जस्टिस बागची ने कहा,
"आप इसे जनहित याचिका के रूप में पेश कर रहे हैं। मतदाता सूची में सुधार का अधिकार व्यक्तिगत होता है। आपकी नगर निकाय सूची के लिए भी कुछ नियम होंगे। संबंधित व्यक्तियों को खुद आगे आने दें। सामूहिक रूप से ऐसा तभी हो सकता है जब यह पूरे राज्य के स्तर पर हो। मतदाता खुद इस मुद्दे को उठा सकते हैं। व्यक्तिगत मतदाता हमारे पास आ सकते हैं।"
अदालत ने कहा कि नगर निकाय मतदाता सूचियां अपने अलग नियमों से संचालित होती हैं, और मतदाता जरूरी सुधार के लिए संबंधित चुनाव अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि कई इलाकों में घर के नंबर बदल गए इस संबंध में दी गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही नगर निकाय मतदाता सूचियों को संसदीय और विधानसभा चुनावों के लिए तैयार की गई मतदाता सूचियों के अनुरूप होना चाहिए।
पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि व्यापक स्तर पर सुधार का आदेश देने के लिए जनहित याचिका (PIL) स्वीकार नहीं की जा सकती। अगर कोई सुधार होना है तो वह व्यक्तिगत मतदाताओं द्वारा अपने-अपने मामले के आधार पर ही किया जाना चाहिए।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

