सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा राज्य (OJEE) में इंजीनियरिंग में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई

LiveLaw News Network

23 Dec 2021 1:59 PM IST

  • सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा राज्य (OJEE) में इंजीनियरिंग में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई

    सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ओजेईई देने में छात्रों की अक्षमता को ध्यान में रखते हुए ओडिशा राज्य में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी है।

    जस्टिस एलएन राव, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने उड़ीसा प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज एसोसिएशन द्वारा दायर एक आवेदन पर विचार करते हुए अंतिम तिथि बढ़ा दी।

    बेंच ने अपने आदेश में नोट किया,

    "इस मामले के अजीबोगरीब तथ्यों और परिस्थितियों में और ओजेईई देने में छात्रों की अक्षमता को ध्यान में रखते हुए हम ओडिशा राज्य में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाते हैं।"

    एसोसिएशन ने प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में एडमिशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 करने की मांग की थी।

    आवेदन में कहा गया कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। कई छात्र महामारी के कारण OJEE में शामिल नहीं हो रहे हैं।

    याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने उड़ीसा के उच्च न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश का उल्लेख किया, जिसमें यह स्पष्ट है कि ओडिशा राज्य को कोई आपत्ति नहीं है।

    पीठ ने निर्देश जारी करते हुए एआईसीटीई द्वारा दायर उस आवेदन पर भी विचार किया जिसमें न्यायालय ने 25 अक्टूबर 2021 को संशोधित कैलेंडर को मंजूरी दी थी। इसके अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, , 2021 थी।

    केस का शीर्षक: पार्श्वनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट एंड अन्य बनाम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एंड अन्य।| Miscellaneous Application No.1923/2021 in CA.No. 9048/2012

    कोरम: जस्टिस एलएन राव, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस बीवी नागरत्ना

    आदेश की कॉपी पढ़ने/डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें:




    Next Story