TDSAT के अध्यक्ष जस्टिस शिवा कीर्ति सिंह का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा

  • TDSAT के अध्यक्ष जस्टिस शिवा कीर्ति सिंह का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) के अध्यक्ष जस्टिस शिवा कीर्ति सिंह के कार्यकाल को तीन और महीनों के लिए बढ़ा दिया।

    Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal (TDSAT) अध्यक्ष के रूप में जस्टिस सिंह (पूर्व एससी जज) का कार्यकाल 20 अप्रैल को समाप्त होने वाला था। उन्होंने 21 अप्रैल, 2017 को पदभार ग्रहण किया था।

    मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र को TDSAT सदस्यों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया क्योंकि प्रशासनिक सदस्य अक्टूबर 2018 में सेवानिवृत्त हो गए जबकि तकनीकी सदस्य 2019 में सेवानिवृत्त हो गए।


    Tags
    Next Story