Begin typing your search above and press return to search.
ताजा खबरें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज उज्जल भुयान को बॉम्बे HC ट्रांसफर करने की सिफारिश की

LiveLaw News Network
1 Sep 2019 5:38 AM GMT
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज उज्जल भुयान को बॉम्बे HC ट्रांसफर करने की सिफारिश की
x

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति उज्जल भुयान को बॉम्बे उच्च न्यायालय में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि ये ट्रांसफर न्याय प्रशासन के बेहतर के हित में है।

न्यायमूर्ति भुयान ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, गुवाहाटी से एलएलबी और गुवाहाटी विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्ष 1991 में बार काउंसिल ऑफ असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में वकील के रूप में काम किया।

उन्होंने 1995 से 2008 के बीच आयकर विभाग के स्थायी वकील के रूप में काम किया। 2002 से अक्टूबर, 2006 तक मेघालय के अतिरिक्त सरकारी वकील के रूप में कार्य किया। 3 मार्च, 2010 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के स्थायी वकील के रूप में नियुक्त होने से पहले अप्रैल, 2009 तक वो दिसंबर, 2005 से अरुणाचल प्रदेश के वन विभाग के विशेष वकील के रूप में भी कार्यरत थे।

इसके बाद, उन्हें 6 सितंबर, 2010 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया और उन्हें 21 जुलाई 2011 को असम के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया।

उन्हें 17 अक्टूबर, 2011 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 20 मार्च, 2013 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। न्यायमूर्ति उज्जल मिजोरम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।



Next Story