COVID-19: सुप्रीम कोर्ट में 36 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया, संक्रमित कर्मी के संपर्क में आए थे 

LiveLaw News Network

28 April 2020 12:57 PM GMT

  • COVID-19: सुप्रीम कोर्ट में 36 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया, संक्रमित कर्मी के संपर्क में आए थे 

    कोरोना वायरस के प्रकोप का असर सुप्रीम कोर्ट पर भी पड़ रहा है। एक कर्मचारी के COVID-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में लगे 36 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक ये सभी 16 अप्रैल को उक्त कर्मचारी के संपर्क में आए थे।

    जानकारी के मुताबिक एक कर्मचारी के कोरोना से संक्रमित होने के बाद दिल्ली पुलिस के सुरक्षा विभाग ने उससे संपर्क में आए हुए पुलिसकर्मियों की जांच की और फिर 36 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन करने के आदेश जारी किए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।

    दरअसल सुप्रीम कोर्ट के एक कर्मचारी का COVID-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया। सूत्रों के अनुसार सेक्शन IV कर्मचारी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस के बाद दो रजिस्ट्रार को में क्वारंटाइन में जाने के लिए कहा गया है।

    कर्मचारी ने अंतिम बार 16 अप्रैल को काम पर उपस्थिति दर्ज करवाई थी। कर्मचारी के परिवार को घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह कर्मचारी जिन लोगों के संपर्क में आया, उनके बारे में पता करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Next Story