जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने कोर्ट मास्टर्स के कार्य के प्रति उनके समर्पण का ज़िक्र किया, उन्हें धन्यवाद दिया
Sharafat
20 Sept 2022 2:59 PM IST

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने सोमवार को अपने "कर्तव्यों के प्रति अनुकरणीय समर्पण" के लिए अपने कोर्ट मास्टर्स को धन्यवाद देने और उनकी सराहना की और उन्हें धन्यवाद कहा।
जस्टिस बनर्जी 23 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त होंगी।
जस्टिस बनर्जी की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने त्रिमूर्ति फ्रेग्रेन्सेस द्वारा दायर एक याचिका पर अपना फैसला सुनाए जाने के बाद कहा कि कोर्ट मास्टर्स रात 1:30 बजे तक उनके घर पर थे, ताकि अगले दिन निर्णय समय पर दिया जा सके।
जस्टिस बनर्जी ने कहा:
"मेरे पद छोड़ने से पहले मुझे एक बात स्वीकार करनी चाहिए। मेरे कोर्ट मास्टर्स का कर्तव्यों के प्रति अनुकरणीय समर्पण रहा है। वे कल रात 1:30 बजे के बाद तक मेरे घर पर थे ताकि निर्णय दिया जा सके और पूरा किया जा सके।"
जस्टिस बनर्जी को 7 अगस्त, 2018 को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था।
सोमवार को सुनाए गए फैसले में बेंच ने फैसला सुनाया कि एक बड़ी बेंच द्वारा दिया गया फैसला बहुमत वाले न्यायाधीशों की संख्या के बावजूद मान्य होगा।

