केंद्र ने रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया

  • केंद्र ने रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया

    केंद्र सरकार ने 1998 की पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    वो इस पद पर नियुक्त होने वाली भारत की पहली महिला हैं और पांच साल तक या 65 वर्ष की आयु तक सेवा करेंगी।

    अक्टूबर, 2022 में अशोक कुमार गुप्ता के रिटायर्ड होने के बाद से सीसीआई के अध्यक्ष का पद खाली है। संगीता वर्मा अंतरिम अध्यक्ष की भूमिका निभा रही थीं।

    प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के लक्ष्यों को CCI की स्थापना के माध्यम से पूरा करने का लक्ष्य है। इसे 14 अक्टूबर 2003 को केंद्र सरकार ने स्थापित किया था।

    आयोग में एक अध्यक्ष और छह सदस्य होते हैं। इनकी नियुक्ति केंद्र सरकार की ओर से होती है।

    अन्य सदस्य इस तरह से हैं-

    संजय सूद, पीपीएस

    पवन कुमार, पीपीएस

    संगीता वर्मा, पीपीएस

    एस जयश्री, पीपीएस

    भगवंत एस.बिश्नोई, सदस्य

    दविंदर सिंह कक्कड़, पीपीएस

    Next Story