Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- ताजा खबरें
- /
- दिल्ली हाई कोर्ट के जज...
ताजा खबरें
दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस बाल्मिकी मेहता का निधन
Live Law Hindi
1 March 2019 7:24 AM GMT

x
दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस वाल्मीकि जे. मेहता का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 15 अप्रैल 2009 को दिल्ली हाई कोर्ट के जज नियुक्त किए गए थे।
जस्टिस मेहता का जन्म 6 जून 1959 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने दिल्ली विश्विद्यालय के श्री वेकेंटश्वरा कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्व विद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी किया।
उन्होंने वर्ष 1982 में बतौर वकील प्रैक्टिस शुरु की। 22 सितंबर 2001 को उन्हें 42 साल की आयु में वरिष्ठ वकील के तौर पर नामित किया गया। जस्टिस मेहता के बेटे की शादी CJI रंजन गोगोई की बेटी से हुई है।
अगर यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना न घटती तो वो बतौर जस्टिस 5 जून 2021 तक सेवा में बने रहते।
Next Story