हाईकोर्ट का आपराधिक मामलों में अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार; अगली सुनवाई सोमवार को होगी

  • हाईकोर्ट का आपराधिक मामलों में अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार; अगली सुनवाई सोमवार को होगी

    कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (PA) सुमित रॉय को उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार किया।

    सुमित रॉय पहले से ही कई आपराधिक मामलों के सिलसिले में हिरासत में हैं। इस बार उन्होंने कुछ अन्य मामलों में राहत पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिनमें उन्हें अभी तक आरोपी नहीं बनाया गया।

    राज्य सरकार की ओर से मामले में समय मांगे जाने के बाद, जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने अंतरिम राहत देने से इनकार किया।

    कोर्ट ने कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से विचार करने की जरूरत है इसलिए इस चरण में अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती।

    यह मामला तब सामने आया जब सुमित रॉय की ओर से पेश सीनियर वकील अयान भट्टाचार्य ने अंतरिम सुरक्षा की मांग की।

    एडिशनल एडवोकेट जरनल (AAG) राजदीप मजूमदार की ओर से समय मांगे जाने के बाद कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार किया और मामले को अगले सोमवार के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

    इस मामले पर अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

    अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Next Story