सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धोखाधड़ी से प्राप्त आदेशों पर "Doctrine of Merger" लागू नहीं होगा। 7/11 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है, लेकिन बरी किए गए लोगों को दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि 6 फीट तक की सभी PoP मूर्तियों का विसर्जन सिर्फ कृत्रिम जलकुंडों में ही होगा। बंगाल सरकार ने OBC सूची पर हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। राजनीतिक पार्टियों पर POSH एक्ट लागू करने की मांग को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। देश की बड़ी अदालतों से जुड़ी सभी खबरें देखें एक ही जगह पर।

Tags: