MP High Court

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की मौजूदा न्यायाधीश न्यायमूर्ति वंदना कासरेकर का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से COVID-19 से पीड़ित थीं। ठीक 8 दिन पहले, 05 दिसंबर को गुजरात हाईकोर्ट के कार्यरत जज, जस्टिस जीआर उधवानी का भी COVID-19 के कारण निधन हो गया था।

जस्टिस वंदना कासरेकर का जन्म 10 जुलाई, 1960 को हुआ था और उन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सिविल और संवैधानिक मामलों में अपनी लॉ प्रक्टिस शुरू की।

60 वर्षीय न्यायाधीश को 25 अक्टूबर, 2014 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 27 फरवरी, 2016 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।

वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया,

"42 साल पहले हमने 13 दिसंबर को जस्टिस आरके तन्खा जैसा एक अद्भुत इंसान खो दिया था। आज एमपी हाईकोर्ट ने एक और अद्भुत शख्सियत को खोया।"

Tags: