भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी का निधन

Update: 2023-03-02 05:37 GMT

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी का आज सुबह 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

जस्टिस अहमदी  का जन्म गुजरात के सूरत शहर में हुआ। उन्होंने 1954 में बॉम्बे में इनरोल करवा कर कानूनी पेशे में प्रवेश किया।  दस साल बाद उन्हें अहमदाबाद में सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया।  1976 में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट में पदोन्नत किया गया।

उन्होंने 1989 में सुप्रीम कोर्ट कानूनी सहायता समिति के अध्यक्ष के रूप में और 1990 और 1994 के बीच भारत में कानूनी सहायता योजनाओं को लागू करने के लिए समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम किया।

जस्टिस अहमदी ने 25 अक्टूबर, 1994 से 24 मार्च, 1997 को अपनी सेवानिवृत्ति तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।

सुप्रीम कोर्ट में अपने समय के दौरान, जस्टिस अहमदी ने 232 निर्णय लिखे और 811 बेंचों का हिस्सा रहे।

Tags:    

Similar News