दिल्ली कोर्ट ने गायक हनी सिंह और उनकी पत्नी का तलाक मंज़ूर किया

Update: 2023-11-07 09:45 GMT

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड गायक और अभिनेता हनी सिंह और उनकी पत्नी का तलाक आवेदन मंज़ूर कर लिया।

प्रधान न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय) परमजीत सिंह ने गायक के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले सहित सभी विवादों को खत्म करने के लिए उनके बीच एक समझौता के बाद दोनों पक्षों को तलाक की डिक्री दे दी।

समझौते के बाद सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला वापस ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिंह और उसके परिवार के सदस्य उसके प्रति क्रूर और हिंसक थे और गायक का उन लोगों के प्रति आपराधिक धमकी, चोट पहुंचाने, क्रूर हिंसा का इतिहास रहा है जो उसकी मांगों को नहीं मानते हैं।

आज फैसला सुनाते हुए जज ने सिंह से पूछा कि क्या वह पत्नी के साथ रहने की कोशिश करना चाहते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि अब उनके साथ रहने की कोई संभावना नहीं है।

हनी सिंह की ओर से एडवोकेट ईशान मुखर्जी, एडवोकेट अमृता चटर्जी और जसपाल सिंह उपस्थित हुए।

शालिनी तलवार की ओर से वकील विवेक सिंह पेश हुए।

Tags:    

Similar News