एनएलयू कंसोर्टियम ने घोषणा की है कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2023 (शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए) 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2022 है।

परीक्षा 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी कानूनी कोर्स में प्रवेश के लिए है।

इससे पहले, संघ ने कहा था कि वह 2022 में दो CLAT परीक्षा आयोजित करेगा। हालांकि, ताजा अपडेट के अनुसार, उपरोक्त तिथि पर केवल एक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कंसोर्टियम ने कहा,

"प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश के लिए परीक्षा केवल एक बार आयोजित की जाती है। शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 में शुरू होने वाले कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई अतिरिक्त, द्वितीय या कोई अन्य क्लैट परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।"


CLAT 2024 दिसंबर 2023 में आयोजित किया जाएगा।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें




Tags: