सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति/ ट्रांसफर की सिफारिश की

Update: 2021-09-21 08:52 GMT

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण पर निर्णय लिया है।

इसमें शामिल नाम हैं;

1. न्यायमूर्ति अकील कुरैशी राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वह वर्तमान में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं)

2. न्यायमूर्ति राजेश बिंदल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं)

3. न्यायमूर्ति रंजीत वी. मोरे मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वह वर्तमान में मेघालय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं)

4. न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)

5. न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं)

6. न्यायमूर्ति आर.वी. मलीमठ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)

7. रितु राज अवस्थी कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में वरिष्ठ न्यायाधीश हैं)

8. न्यायमूर्ति अरविंद कुमार गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं)

9. न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)

10. न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)

11. न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)

12. न्यायमूर्ति विश्वनाथ सोमद्दर सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में। (वे वर्तमान में मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं)

13. न्यायमूर्ति ए.के. गोस्वामी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। (वे वर्तमान में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं)

कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में 17 न्यायाधीशों के ट्रांसफर के लिए प्रस्ताव भी पारित किया है।

Tags:    

Similar News