देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की राहत और सहायता के लिए सरकारों द्वारा किए उपायों का समर्थन करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने केरल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों के राहत कोष में प्रत्येक को 5 लाख रुपए का दान दिया है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) को भी 5 लाख रुपए का दान किया, जो वित्तीय सहायता की आवश्यकता वाले वकीलों को नॉन रिफंडेबल राहत प्रदान करेगी।

इससे पहले, उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए PM CARES कोष में 1 करोड़ का रुपए का योगदान दिया।

उन्होंने डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों के सुरक्षात्मक उपयोग के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को 15000 N95 मास्क भी दान किए।

Tags: