इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले 24 नए जज कुल शक्ति बढ़कर हुई 110
Amir Ahmad
27 Sept 2025 3:47 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों ने जज के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही अदालत में कार्यरत जजों की कुल संख्या चीफ जस्टिस सहित बढ़कर 110 हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्वीकृत शक्ति 160 जजों की है।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार 26 सितंबर, 2025 को 10 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।
नए नियुक्त जजों के नाम इस प्रकार हैंः-
वकीलों की श्रेणी से : विवेक सारन, विवेक कुमार सिंह, गरिमा प्रसाद, सुधांशु चौहान, अवधेश कुमार चौधरी, स्वरूपमा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ नंदन, कुणाल रवि सिंह, इन्द्रजीत शुक्ला और सत्यवीर सिंह।
न्यायिक अधिकारी श्रेणी से : डॉ. अजय कुमार (द्वितीय), चवान प्रसाद, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्रा (प्रथम), तरुण सक्सेना, राजीव भारती, पदम नारायण मिश्रा, लक्ष्मी कांत शुक्ला, जयप्रकाश तिवारी, देवेंद्र सिंह (प्रथम), संजीव कुमार, वाणी रंजन अग्रवाल, आचल सचदेव और बबीता रानी।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 12 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने इनमें से 10 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को अधिसूचित किया, जबकि 2 वकीलों के नाम अभी लंबित रखे हैं।

