Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य सुर्खियां

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो उच्च न्यायालयों के लिए 5 अतिरिक्त जजों की स्थाई नियुक्ति की अनुशंसा की

LiveLaw News Network
9 March 2018 7:10 AM GMT
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो उच्च न्यायालयों के लिए 5 अतिरिक्त जजों की स्थाई नियुक्ति की अनुशंसा की
x
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में चार अतिरिक्त जजों की स्थाई रूप से नियुक्ति की अनुशंसा की है।

वृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में कॉलेजियम की बैठक में इसके अन्य सदस्य न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने भी शिरकत की और कॉलेजियम ने निम्नलिखित चार जजों की स्थाई नियुक्त की अनुशंसा की -

  1. न्यायमूर्ति अशोक कुमार

  2. न्यायमूर्ति विवेक चौधरी

  3. न्यायमूर्ति सुमित्रा दयाल सिंह और

  4. न्यायमूर्ति अखिलेश चन्द्र शर्मा


कॉलेजियम ने मणिपुर हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज सोंगखुपचुंग सेर्तो की नियुक्ति को स्थाई करने की अनुशंसा भी की। कॉलेजियम ने स्पष्ट किया कि वे गौहाटी हाई कोर्ट में बने रहेंगे जहाँ वे इस समय स्थानांतरण के बाद कार्य कर रहे हैं। कॉलेजियम ने इस सुझाव को शीघ्रता से लागू करने का आग्रह किया है क्योंकि न्यायमूर्ति सेर्तो की सेवा अवधि 13 मार्च को समाप्त हो रही है।

कॉलेजियम ने हालांकि, न्याय विभाग के उस सुझाव पर विचार विमर्श को स्थगित कर दिया जिसमें एक अन्य हाई कोर्ट से किसी जज को मणिपुर हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया गया था। कॉलेजियम ने कहा, “मेमोरेंडम ऑफ़ प्रोसीजर के तहत ट्रांसफर के प्रस्ताव् पर कॉलेजियम उचित समय पर गौर करेगा”।

Next Story