पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का निधन

LiveLaw News Network

13 April 2020 5:51 AM GMT

  • पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का निधन

    भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का सोमवार सुबह 5.30 बजे निधन हो गया।

    देसाई ने 1956 में बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्हें 8 अगस्त 1977 को एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।

    एक वकील के रूप में वे बॉम्बे हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में मामलों में पेश हुए। उन्होंने 9 जुलाई 1996 से 6 मई 1998 तक भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में पद संभाला।

    उन्हें 2001 में पद्म भूषण पुरस्कार और लॉ ल्यूमिनेरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    वह नवतेज सिंह जौहर (धारा 377 का डिक्रिमलाइजेशन), नंदिनी सुंदर (सलवा जुडूम केस), विनीत नारायण (सीबीआई और सीवीसी की शक्तियों पर), नर्मदा बांध केस, नरसिम्हा राव केस (संसदीय विशेषाधिकारों पर) जैसे उल्लेखनीय मामलों में पेश हुए।

    वह 1963 से 1969 तक टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए कानूनी संवाददाता भी थे। देसाई लॉ कॉलेज में लॉ के प्रोफेसर थे, 1964 से बॉम्बे और 1967-1972 तक बॉम्बे कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म में लॉ लेक्चरर रहे।

    Next Story