सीनियर एडवोकेट विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए

Praveen Mishra

21 May 2025 6:30 AM IST

  • सीनियर एडवोकेट विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए

    सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 2025-26 में जीत हासिल की है। यह चौथी बार है जब उन्हें इस पद के के लिए चुना गया है।

    सिंह ने अन्य दावेदारों सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय और आदिश अग्रवाल को मात दी। सिंह ने 2022-2023, 2017-2018, 2021-2022 में भी इस पद जीत हासिल की थी।

    पिछले साल, सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने SCBA के अध्यक्ष के रूप में जीत हासिल की थी।

    इसके साथ ही राहुल कौशिक ने उपाध्यक्ष, प्रज्ञा बघेल होनी सचिव और विक्रांत यादव कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।

    सुप्रीम कोर्ट ने 6 मई को निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के पदों के चुनाव 20 मई को हों। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि चुनाव मतदाता सूची के आधार पर होगा जैसा कि वर्ष 2024 के चुनावों में अंतिम रूप दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि 2024 के लिए मतदाता सूची में शामिल लोगों के अलावा, वे सभी सदस्य जिन्होंने 28.02.2025 तक पात्रता प्राप्त की है, वे भी मतदाता सूची में शामिल होने के हकदार होंगे।

    यह भी निर्देश दिया गया कि 2025 के चुनावों के लिए सचिव का पद विशेष रूप से महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होगा। इसके अलावा, कार्यकारी समिति में 1/3 पद (यानी 9 में से 3) और वरिष्ठ कार्यकारी सदस्यों (यानी 6 में से 2) के 1/3 पद विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे।

    Praveen Mishra

    Praveen Mishra

    प्रवीण मिश्रा Law Graduate हैं और लाइव लॉ हिंदी से जुड़े हैं। वे सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों और अन्य न्यायिक मंचों के महत्वपूर्ण फैसलों एवं कानूनी घटनाक्रमों पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी विषयों और न्यायिक निर्णयों को सरल, सटीक और तथ्यपरक भाषा में हिंदी पाठकों तक पहुंचाना है।

    Next Story