नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार जनरल आशु गर्ग COVID-19 से निधन

LiveLaw News Network

7 May 2021 12:29 PM GMT

  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार जनरल आशु गर्ग COVID-19 से निधन

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली के रजिस्ट्रार जनरल आशु गर्ग का शुक्रवार की सुबह COVID-19 से निधन हो गया।

    इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक सर्कुलर में कहा गया:

    "गहन दुःख और शोक के साथ यह सूचित किया जाता है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली के रजिस्ट्रार जनरल आशु गर्ग COVID-19 के कारण आज सुबह निधन हो गया।"

    हाल ही में COVID-19 संक्रमण के कारण दिल्ली में दो न्यायिक अधिकारियों ने अपनी जान गंवाई है।

    द्वारका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, नई दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कामरान खान का 27 अप्रैल को COVID-19 के कारण निधन हो गया था। इसके अलावा, दिल्ली फैमिली कोर्ट के जज कोवई वेणुगोपाल, साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने 19 अप्रैल को COVID-19 के अपनी जान गंवाई।

    Next Story