पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. राम जोइस का निधन

LiveLaw News Network

16 Feb 2021 7:52 AM GMT

  • पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. राम जोइस का निधन

    पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एम. राम जोइस का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

    जोइस का जन्म 27 जुलाई, 1932 को हुआ था। उन्होंने बेंगलुरु के एक कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की थी।

    उन्होंने 3 मई 1992 से 31 अगस्त 1992 के बीच पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।

    वह कर्नाटक से राज्यसभा के सदस्य भी रहे। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के राज्यपाल (12 जून 2003 से 31 अक्टूबर 2004 तक) के रूप में काम किया और झारखंड (15 जुलाई 2002 से 11 जून 2003 तक) के राज्यपाल भी रहे।

    वह एक प्रसिद्ध लेखक भी थे, जिन्होंने लीगल एंड कॉन्स्टीट्यूशनल हिस्ट्री ऑफ इंडिया: एसियन्ट, ज्यूडिशियल एंड कॉन्स्टीट्यूशनल सिस्टम एंड सीड्स ऑफ मोडम पब्लिक लॉ इन एसियन्ट इंडियन जूरीसपरूडेंस जैसी किताबें भी लिखीं।

    Next Story