यौन उत्पीड़न के आरोपों में दर्ज FIR के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे क्रिकेटर यश दयाल
Shahadat
10 July 2025 8:13 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल ने महिला के कथित यौन शोषण के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज FIR को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया।
इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते एक खंडपीठ द्वारा की जा सकती है।
27 वर्षीय दयाल के खिलाफ 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (छल-कपट आदि का इस्तेमाल करके यौन संबंध बनाना) के तहत FIR दर्ज की गई।
दयाल पर शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों की मुलाकात लगभग पांच साल पहले हुई और दयाल ने उससे शादी का वादा किया था।
कथित पीड़िता ने यह भी दावा किया कि दयाल उसके शादी के प्रस्ताव को टालता रहा और आखिरकार उसे पता चला कि दयाल के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं।
Next Story

