पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे विकास दिव्यकीर्ति

  • पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे विकास दिव्यकीर्ति

    दृष्टि आईएएस के संस्थापक और शिक्षाविद् विकास दिव्यकीर्ति ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। उनकी याचिका पर गुरुवार को जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव के समक्ष सुनवाई हुई।

    सुनवाई के दौरान दिव्यकीर्ति की ओर से पेश वकील ने बताया कि याचिका में व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की गई और इसमें तीन तरह के उल्लंघन का मामला उठाया गया, जिनमें फर्जी प्रोफाइल बनाया जाना भी शामिल है।

    कोर्ट के समक्ष यह बताया गया कि व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े इसी तरह के कई मामलों पर एक अन्य पीठ पहले से सुनवाई कर रही है। इसके बाद जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने मामले को उस पीठ के समक्ष भेजने का निर्देश दिया, जो व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही है।

    कोर्ट ने आदेश दिया कि मामले को व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मुद्दे की सुनवाई कर रही पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए और इसे मंगलवार को रोस्टर पीठ के सामने रखा जाए।

    अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Next Story