एक्टर राकेश बेदी ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया
Amir Ahmad
23 Sept 2026 11:59 AM IST

बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। मामले को जस्टिस अनूप जयराम भंभानी के समक्ष सूचीबद्ध किया गया। हालांकि, मेंशनिंग के दौरान मामले को आईपीडी (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डिवीजन) से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली दूसरी बेंच के पास भेज दिया गया।
दिल्ली हाईकोर्ट इससे पहले भी कई जानी-मानी हस्तियों के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर आदेश पारित कर चुका है। इनमें एक्ट्रेस तब्बू, क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह तथा कांग्रेस नेता शशि थरूर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण शामिल हैं।
कोर्ट ने पॉडकास्टर राज शमानी के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए जॉन डो आदेश भी पारित किया। कोर्ट ने माना कि राज शमानी भारत में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, खासकर कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में।
राकेश बेदी की याचिका पर अब आईपीडी से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाली बेंच के समक्ष सुनवाई होगी।

