उड़ीसा हाईकोर्ट सात फरवरी से फुल स्टाफ के साथ हाइब्रिड मोड में कार्य करेगा

LiveLaw News Network

5 Feb 2022 9:07 AM GMT

  • उड़ीसा हाईकोर्ट सात फरवरी से फुल स्टाफ के साथ हाइब्रिड मोड में कार्य करेगा

    उड़ीसा हाईकोर्ट शुक्रवार को पूरी तरह से हाइब्रिड मोड में काम करने का फैसला किया। हाईकोर्ट ऑफिस सात फरवरी, 2022 को 10 जनवरी, 2022 से पहले की व्यवस्थाओं के साथ फुल स्टाफ के साथ कार्य करेगा।

    इस संबंध में जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि प्रमाणित प्रतियां देने की सामान्य प्रथा सात फरवरी, 2022 से फिर से शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रार (न्यायिक) द्वारा सभी संबंधितों से अनुरोध किया गया कि वे COVID-19 के संक्रमण को रोकने के लिए की गई उक्त व्यवस्था में सहयोग करें।

    हाईकोर्ट ने सात जनवरी को राज्य में बढ़ते COVID-19 और ऑमीक्रोन मामलों को देखते हुए चार फरवरी, 2022 तक वर्चुअल सुनवाई के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। हाईकोर्ट के कार्यालयों को सहायक रजिस्ट्रार के पद के अधिकारियों के अलावा, रोस्टर के आधार पर 50% कर्मचारियों के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया था।

    ऑर्डर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



    Next Story