मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के लिए शिवाजी पार्क ग्राउंड का उपयोग करने की अनुमति के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष दायर याचिका वापस ली

LiveLaw News Network

14 Dec 2021 9:21 AM GMT

  • मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के लिए शिवाजी पार्क ग्राउंड का उपयोग करने की अनुमति के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष दायर याचिका वापस ली

    मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के लिए शिवाजी पार्क ग्राउंड का उपयोग करने की अनुमति के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष दायर याचिका वापस ली

    मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने 22-28 दिसंबर, 2021 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के लिए शिवाजी पार्क ग्राउंड का उपयोग करने की अनुमति के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष अपनी याचिका बिना शर्त वापस ले ली।

    न्यायमूर्ति अमजद सैयद और न्यायमूर्ति अभय आहूजा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आने के बाद याचिका वापस ले ली गई।

    जगताप ने कहा कि महाराष्ट्र में अधिकारियों द्वारा 7 अक्टूबर, 2021 को किए गए उनके अनुमति अनुरोध को तय करने में विफल रहने के बाद उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

    बता दें, कांग्रेस महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

    मीटिंग में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना थी।

    जगताप ने कहा कि उन्होंने 7 अक्टूबर, 2021 को अनुमति के लिए महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन आज तक उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई है।

    जगताप के वकील ने सोमवार को पीठ के समक्ष मामले का जिक्र किया था।

    Next Story