'आप विकिपीडिया आर्टिकल को एडिट कर सकते हैं': सुप्रीम कोर्ट ने कथित रूप से आयुर्वेद को बदनाम करने वाले विकिपीडिया आर्टिकल के खिलाफ याचिका पर विचार करने से इनकार किया

Brij Nandan

21 Oct 2022 6:23 AM GMT

  • सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कथित रूप से आयुर्वेद को बदनाम करने वाले विकिपीडिया आर्टिकल्स के खिलाफ भारतीय आयुर्वेदिक दवा निर्माता संगठन की ओर से दायर याचिका पर विचार करने से इनकार किया।

    जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने कहा,

    "आप विकिपीडिया आर्टिकल को एडिट कर सकते हैं।"

    संगठन के वकील ने प्रस्तुत किया,

    "हमने जो देखा है वह यह है कि याचिका दायर करने के बाद उन्होंने कुछ हिस्सों को एडिट किया है।"

    बेंच ने आदेश दिया,

    "हमें अनुच्छेद 32 के तहत दायर याचिका पर विचार करने का कोई कारण नहीं दिखता। हालांकि आप कानून में उपलब्ध अन्य उपायों का लाभ उठा सकते हैं।"

    केस टाइटल: आयुर्वेदिक दवा निर्माता संगठन भारत बनाम आयुष मंत्रालय - डायरी संख्या 14299 - 2022

    Next Story