राष्ट्रपति ने जस्टिस चंद्रचूड़ को नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नॉमिनेट किया

Sharafat

3 Sep 2022 3:50 AM GMT

  • राष्ट्रपति ने जस्टिस चंद्रचूड़ को नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नॉमिनेट किया

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) के अगले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया है।

    इस आशय की एक अधिसूचना कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की गई।

    भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित नालसा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष थे। परंपरा के अनुसार, इस पद पर सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज नियुक्त होते हैं।


    Next Story