भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी का निधन

LiveLaw News Network

24 March 2022 5:00 AM GMT

  • भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी का निधन

    भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोटी का निधन हो गया। वह 12 सितंबर, 1998 से 31 अक्टूबर, 2005 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थे। उन्हें एक जून, 2004 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह एक नवंबर, 2005 को सेवानिवृत्त हुए।

    न्यायमूर्ति लाहोटी का जन्म एक नवंबर, 1940 को हुआ। उन्होंने 1960 में जिला गुना में बार ज्वाइन किया और 1962 में एक वकील के रूप में नामांकित किया। अप्रैल, 1977 में उन्हें बार से सीधे राज्य उच्च न्यायिक सेवा में भर्ती किया गया और उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

    एक वर्ष तक जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने मई, 1978 में इस्तीफा दे दिया। मुख्य रूप से हाईकोर्ट में प्रैक्टिस के लिए बार में वापस आ गए।

    उन्हें तीन मई, 1988 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। चार अगस्त, 1989 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। सात फरवरी, 1994 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया।

    Next Story