जब श्रीदेवी की मौत के मामले में वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने लोया केस को खींचा

LiveLaw News Network

11 May 2018 3:30 PM GMT

  • जब श्रीदेवी की मौत के मामले में वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने लोया केस को खींचा

     "न्यायाधीश लोया के मामले में एक प्राकृतिक मौत को एक रहस्यमय मौत में परिवर्तित कर दिया गया था और जांच की मांग की गई थी, जबकि इस मामले में एक रहस्यमय मौत को प्राकृतिक मौत की तरह माना जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है", वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने CJI की बेंच से कहा  

     मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनील सिंह द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी जिसमें अभिनेत्री की "रहस्यमय" मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की गई

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश निवासी सुनील सिंह द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की "रहस्यमय" मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की याचिका खारिज कर दी। दुबई में होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने के कारण 24 फरवरी को अभिनेत्री की मृत्यु हो गई थी।

     "5 फीट 7 इंच का व्यक्ति 5 फीट 1 इंच बाथटब में डूब सकता है। इसमें कुछ रहस्य है। इसकी जांच की जानी चाहिए। यह देश जानना चाहता है कि दुबई होटल में क्या हुआ ? वो एक प्रसिद्ध हस्ती थीं।” याचिकाकर्ता सुनील सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने तर्क दिया।

     सुनील सिंह ने कुछ फिल्मों में अभिनय करने और निर्देशित करने और सिनेमाघरों और दृश्य प्रभाव स्टूडियो चलाने का दावा किया है। विकास सिंह ने तर्क दिया, "यदि दुबई पुलिस का कहना है कि कोई गड़बड़ नहीं है तो यह अदालत धारा 188 सीआरपीसी के तहत एक नई जांच का आदेश दे सकती है।" लेकिन तर्क ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया जब वकील ने कहा, "न्यायाधीश लोया के मामले में एक प्राकृतिक मौत को एक रहस्यमय मौत में परिवर्तित कर दिया गया था जबकि इस मामले में एक रहस्यमय मौत को प्राकृतिक मौत माना जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है", लेकिन बेंच हस्तक्षेप करने का इच्छुक नहीं थी। मुस्कुराते हुए सीजेआई मिश्रा ने विकास सिंह से कहा? “ नहीं, हमें खेद है।”

     दिल्ली उच्च न्यायालय ने 9 मार्च को सिंह की  पीआईएल पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। सिंह ने कहा कि भारत और दुबई के अधिकारियों ने पहले ही इस घटना को देखा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की एक पीठ ने याचिका खारिज कर दी थी जिसमें दावा किया गया था कि अभिनेता की मौत राष्ट्रीय हित का विषय है।  सुनील सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि वह दुबई में 20 फरवरी से 26 फरवरी तक पारिवारिक अवकाश पर थे जब उन्हें श्रीदेवी की मौत के बारे में पता चला था। अभिनेत्री की मृत्यु 24 फरवरी को होटल बाथटब में दुर्घटनावश डूबने के कारण हुई थी । याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि होटल कर्मचारियों और अस्पताल अधिकारियों जहां  54 वर्षीय अभिनेत्री को ले जाया गया था  व इस मामले से जुड़े अन्य लोगों ने जानकारी प्राप्त की थी, जो मीडिया में रिपोर्ट से बिल्कुल विपरीत है। इसके कारण उन्होंने  मृत्यु की जांच के लिए याचिका दायर की है।

    Next Story