ब्रेकिंग: केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त [नोटिफिकेशन पढें]

LiveLaw News Network

6 Feb 2018 4:52 PM GMT

  • ब्रेकिंग: केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त [नोटिफिकेशन पढें]

    भारत के राष्ट्रपति ने केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए हैं। मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश महेश्वरी को कर्नाटक उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें 20 फरवरी या उससे पहले पद ग्रहण ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

    केरल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एंटनी डोमिनिक को केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय के जज न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जज तरुण अग्रवाल को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। गुजरात उच्च न्यायालय की जज अभिलाषा कुमारी को मणिपुर उच्च न्यायालय की नई मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।


    Next Story